जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान से सक्रिय मूल आतंकवादियों के रिश्तेदारों व सहयोगियों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई
जम्मू : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पाकिस्तान से सक्रिय जम्मू-कश्मीर के मूल निवासियों (जेकेएनओपी) के रिश्तेदारों और सक्रिय आतंकवादियों (ओजीडब्ल्यू) की संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने…

जम्मू : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पाकिस्तान से सक्रिय जम्मू-कश्मीर के मूल निवासियों (जेकेएनओपी) के रिश्तेदारों और सक्रिय आतंकवादियों (ओजीडब्ल्यू) की संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के लिए एक व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) शुरू किया।पुलिस के एक आधिकारी ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शांति बनाए रखने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए पुलिस ने रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण गुप्ता की कड़ी निगरानी में बनिहाल और गूल में कई स्थानों पर समन्वित तरीके से घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।उन्होंने बताया कि इन अभियानों का उद्देश्य पाकिस्तान से सक्रिय जम्मू-कश्मीर के मूल निवासियों (जेकेएनओपी) के रिश्तेदारों की संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाना, संदिग्ध व्यक्तियों के इतिहास की पुष्टि करना और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी करना था। अभियान के दौरान पाकिस्तान से सक्रिय जम्मू-कश्मीर स्थित आतंकवादियों और उनके ओवर ग्राउंड वर्कर्स के रिश्तेदारों और ज्ञात सहयोगियों के घरों की तलाशी ली गई।पुलिस टीमों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई परिसरों का गहन निरीक्षण किया कि कोई राष्ट्र-विरोधी या गैरकानूनी गतिविधियाँ तो नहीं चलाई जा रही थीं या उनका समर्थन तो नहीं किया जा रहा था। रामबन पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और एसओजी इकाइयों की संयुक्त टीमों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेटों के साथ मिलकर जिले भर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में अभियान चलाया। पदाधिकारी ने कहा कि अभियान आम जनता को कोई असुविधा पहुँचाए बिना एक संगठित तरीके से चलाए गए। साथ ही यह दोहराया कि इस तरह के अभियान क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बनाए रखने के लिए चल रहे निवारक और खुफिया-आधारित उपायों का एक हिस्सा हैं। पुलिस ने आम जनता से भी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने और अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों या व्यक्तियों के बारे में कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने की अपील की है। साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
