जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, त्राल के जंगलों में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों…

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, त्राल के जंगलों में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है और पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
