छपरा के वीआईपी गली में होटल मैनेजर के भाई को अपराधियों ने मारी गोली
सारण : बिहार में सारण जिले के छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गली में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के बाएं जांघ में लगी है। आनन-फानन में…

सारण : बिहार में सारण जिले के छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गली में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी।
गोली युवक के बाएं जांघ में लगी है। आनन-फानन में घायल को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी स्वर्गीय सुभाष पांडेय के पुत्र अभिषेक कुमार पांडेय के रूप में हुई है।
सदर अस्पताल में भर्ती अभिषेक के भाई और ललिता होटल के मैनेजर पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि वे दोनों भाई होटल में बैठे थे। इसी दौरान कोठेया निवासी रितिक सिंह और नैनी निवासी सोनू सिंह वहां पहुंचे और अभिषेक को जबरन खींचकर गली में ले जाने लगे। पंकज के अनुसार, जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी छीना-झपटी के दौरान अपराधियों ने अभिषेक पर फायरिंग कर दी। एक गोली सीधे उसके बाएं जांघ में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने दो राउंड फायरिंग की आवाज सुनी जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सदर अस्पताल के ड्यूटी पर तैनात डॉ. सुरेंद्र महतो ने बताया कि युवक के जांघ पर जख्म के निशान गोली लगने की पुष्टि कर रहे हैं। हालांकि सटीक स्थिति और शरीर के भीतर गोली की मौजूदगी का पता एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
फिलहाल घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित का फर्द बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाई में जुट गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
