छत्तीसगढ़ में कार पुल से टकराई, लगी आग, चार युवक जिंदा जले
कांकेर/रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आतुरगांव में रात लगभग एक बजे कार (स्विफ्ट डिजायर) हादसे में चार युवकों की जान चली गई। यह कार मूरवैंड से कांकेर जा रही थी। नेशनल हाइवे-30 पर अचानक पुल से टकराई कार में आग लग…

कांकेर/रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आतुरगांव में रात लगभग एक बजे कार (स्विफ्ट डिजायर) हादसे में चार युवकों की जान चली गई। यह कार मूरवैंड से कांकेर जा रही थी। नेशनल हाइवे-30 पर अचानक पुल से टकराई कार में आग लग गई। कार सवार चार युवक जिंदा जल गए।दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।
कांकेर के पुलिस एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया है कि आतुर गांव के पास पुल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गई है। तेज रफ्तार की वजह से चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और वह पुल की रेलिंग से टकरा गई। पुल से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई। दो युवक छिटककर बाहर जा गिरे। चार युवक कार में ही फंसे रह गए और उन्होंने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ पहुंची। फौरन आग बुझा कर शवों को निकाला गया। मृतकों की पहचान युवराज सोरी (24), कार चालक हेमंत, दीपक और सूरज के रूप में हुई है। प्रीतम नेताम और पृथ्वीराज बुरी तरह झुलसे हुए हैं। यह कार कांकेर के शांति नगर के प्रशांत सिन्हा की बताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
