द इंडियन व्यू

छत्तीसगढ़ में एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीमों ने 18 ठिकानों पर की छापेमारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीमों ने आबकारी और डीएमएफ मामले से जुड़े लगभग 18 ठिकानों पर छापेमारी की।जांच एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से खबर है कि रायपुर के रामा ग्रीन कॉलोनी में पूर्व आबकारी…

Ragwendra P Singh
November 23, 2025
2 min read
छत्तीसगढ़ में एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीमों ने 18 ठिकानों पर की छापेमारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीमों ने आबकारी और डीएमएफ मामले से जुड़े लगभग 18 ठिकानों पर छापेमारी की।जांच एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से खबर है कि रायपुर के रामा ग्रीन कॉलोनी में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकाने पर दबिश दी गई है। मौके पर अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। साथ ही अमलीडीह स्थित ला विस्टा कॉलोनी में कारोबारी हरपाल अरोरा के घर छापेमारी की गई है। वहीं, बिलासपुर में अशोक टूटेजा के ठिकानों पर छापेमारी की खबर है।रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार रामा ग्रीन कॉलोनी में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकाने सहित अंबिकापुर, कोंडागांव समेत विभिन्न जिलों में छापा पड़ा है। एसीबी-ईओडब्ल्यू टीम के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। सरगुजा जिला मुख्यालय में पशु चिकित्सक डॉ तनवीर अहमद एवं सप्लायर अमित अग्रवाल के यहाँ भी एसीबी-ईओडब्ल्यू के अधिकारी मौजूद हैं और जांच जारी है।उल्लेखनीय है शराब घोटाला मामले में अब तक पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा आबकारी विभाग के 28 आबकारी अधिकारी भी आरोपित बनाए गए थे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।