द इंडियन व्यू

छत्तीसगढ़ में आबकारी और कोयला घोटाला मामले में एसीबी और  ईओडब्ल्यू का छापा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल और शराब घोटाला में मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की संयुक्त टीम ने आज रविवार को रायपुर और अकलतरा में छापेमारी की है। वहीं, शराब घोटाले मामले…

Ragwendra P Singh
September 21, 2025
1 min read
छत्तीसगढ़ में आबकारी और कोयला घोटाला मामले में एसीबी और  ईओडब्ल्यू का छापा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल और शराब घोटाला में मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की संयुक्त टीम ने आज रविवार को रायपुर और अकलतरा में छापेमारी की है। वहीं, शराब घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू की टीम रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में छापा मारा है।

जानकारी के मुताबिक, ईओडब्ल्यू की टीम रायपुर के शिव विहार कॉलोनी स्थित अवधेश यादव के घर पहुंची है। अवधेश शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है। कारोबारी के 2 ठिकानों पर टीम जांच कर रही है। एसीबी और ईओडब्ल्यू के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ईडी की टीम ने 2 दिन पहले भिलाई के हुडको और तालपुरी में राइस मिलर सुधाकर राव के घर पर भी छापेमारी की थी। यहां ईडी की टीम ने दस्तावेज खंगाले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।