छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी
रायपुर : रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता बहन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में भेंट की और रक्षा-सूत्र बांधकर उनके स्वास्थ्य,…

रायपुर : रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता बहन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में भेंट की और रक्षा-सूत्र बांधकर उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की मंगलकामना की।
सीएम विष्णुदेव साय ने ब्रह्माकुमारी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला अनुपम उत्सव है। उन्होंने कहा कि रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएं उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं।
वहीं, इससे पहले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लगातार विकास की ओर अग्रसर है। इस विकास में आज कुछ और आयाम जुड़े हैं। इस दौरान दो एमओयू हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पहले एमओयू के तहत नीट रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ। हम मोतीलाल ओसवाल समूह के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल को धन्यवाद देना चाहेंगे, जो छत्तीसगढ़ में पैदा हुए और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, लेकिन उनका कर्म क्षेत्र मुंबई है।
उन्होंने आगे कहा कि दूसरा एमओयू आईआईएम रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के बीच संपन्न हुआ है। इसके तहत रायपुर में दाऊराम गोपाल अग्रवाल अकादमी विद्यालय और हॉस्टल का निर्माण होगा।
सीएम ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और खेती पर आधारित है। यहां पर अच्छे से खेती हो, आधुनिक तरीके से खेती हो, और इसके लिए कृषक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित हो, यह भी रामदेव अग्रवाल का संकल्प है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
