छत्तीसगढ़ के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, लिखी धमकी
रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट सोमवार देर रात हैक कर ली गई। हैकर्स ने वेबसाइट पर अपशब्द और धमकियां लिखी गई हैं। वेबसाइट हैक होने की सूचना मिलने के बाद सर्वर डाउन कर दिया…

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट सोमवार देर रात हैक कर ली गई। हैकर्स ने वेबसाइट पर अपशब्द और धमकियां लिखी गई हैं। वेबसाइट हैक होने की सूचना मिलने के बाद सर्वर डाउन कर दिया गया है और डेवलपर्स की मदद से सुधार किया जा रहा है। दुर्ग विश्वविद्यालय के प्रशासन ने साइबर सेल और राष्ट्रीय साइबर एजेंसियों को सूचित कर दिया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार संदेह है कि पाकिस्तानी हैकर्स ने हेमचंद यादव विवि की वेबसाइट हैक की है और पाकिस्तान से जुड़े पोस्टर लगा दिए हैं। होम पेज पर अपशब्द और धमकियां लिखी हैं। संदेश में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हमले का जिक्र किया गया है। हैकिंग की जिम्मेदारी पाकिस्तान के हैकिंग समूह एचओए एक्स 1137 ने ली है। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि वेबसाइट के डेटा से किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई है या नहीं। वेबसाइट को फिलहाल डाउन किया गया है और वेब डेवलपर्स की मदद से सुधार का काम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
