छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 16 प्रेशर आईईडी सहित नक्सल सामग्री बरामद
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत आज (शनिवार) बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में बंदेपारा और नीलमड़गु के मध्य जंगल में नक्सलियों के छिपाकर रखे…

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत आज
(शनिवार) बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में बंदेपारा और नीलमड़गु के मध्य जंगल में नक्सलियों के छिपाकर रखे गए 16 प्रेशर आईईडी बरामद किए गए हैं।
बीजापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार डीआरजी बीजापुर, थाना मद्देड़ और सीआरपीएफ 22वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने मद्देड़ थाना क्षेत्र मेंबंदेपारा व नीलमड़गु के मध्य जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान इन्हें बरामद किया गया है। ये आईईडी बीयर की बोतलों में लगाए गए थे और इन्हें बीडीएस की टीम ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया है। वहीं जमीन के भीतर छुपाकर रखे गए स्टील कंटेनर और प्लास्टिक बाल्टियों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद की गई है।
बरामद नक्सल सामग्री में 784 जिलेटिन स्टीक (लगभग 100 किलोग्राम), 3 बंडल कार्डेक्स वायर, लगभग 350 मीटर काली वर्दी का कपड़ा, एक किलोग्राम गन पाउडर, 4 वॉकी-टॉकी चार्जर, 4 बैटरी, 2 मोबाइल चार्जर, नक्सली साहित्य, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैग, तेल, साबुन और स्टील कंटेनर जैसी अन्य सामग्री शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि सुरक्षाबल क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध प्रभावी और सतत कार्रवाई जारी रखे हुए हैं। नक्सली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस बड़ी बरामदगी से नक्सलियों के मंसूबों को बड़ा झटका लगा है, और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिली है।
__________________
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
