द इंडियन व्यू

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों का डंप सामान बरामद

नारायणपुर/रायपुर : सशस्त्र बल के जवानों ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के अबूझमाड़ के घने जंगलों में मोहनार-तोयापारा मुख्य मार्ग से जवानों ने कार्रवाई के दौरान…

Ragwendra P Singh
September 30, 2025
1 min read
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों का डंप सामान बरामद

नारायणपुर/रायपुर : सशस्त्र बल के जवानों ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के अबूझमाड़ के घने जंगलों में मोहनार-तोयापारा मुख्य मार्ग से जवानों ने कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने बारूद, प्रेशर कुकर बम, मल्टीमीटर और एक भरमार बंदूक सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। बम स्क्वायड की टीम ने मौके पर ही बम को डिफ्यूज कर दिया।

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज मिली जानकारी के अनुसार एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान यह सर्च अभियान 29 सितंबर को धनोरा थाना क्षेत्र में चलाया गया। आईईडी की आशंका को देखते हुए बीडीएस टीम को मौके पर भेजा गया था, जहां तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप किया गया सामान बरामद किया गया है। बरामदगी स्थल के आसपास इलाके में नक्सलियों की नेलनार एरिया कमेटी सक्रिय है।

इस संयुक्त अभियान में जिला बल, आईटीबीपी की 29वीं वाहिनी के “ई” समवाय और थाना धनोरा में तैनात जवान शामिल रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।