छत्तीसगढ़ के कांकेर में 21 नक्सलियों ने 18 ऑटोमैटिक हथियारों के साथ किया समर्पण
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सली संगठन के डीवीसीएम सेक्रेटरी मुकेश सहित 21 नक्सलियों ने रविवार को हिंसा का रास्ता छोड़कर हथियारों के साथ समर्पण कर दिया। इनमें 8 पुरुष और 13 महिला नक्सली हैं। इन 21 कैडरों में…

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सली संगठन के डीवीसीएम सेक्रेटरी मुकेश सहित 21 नक्सलियों ने रविवार को हिंसा का रास्ता छोड़कर हथियारों के साथ समर्पण कर दिया। इनमें 8 पुरुष और 13 महिला नक्सली हैं। इन 21 कैडरों में 4 डीवीसीएम, 9 एसीएम और 8 पार्टी सदस्य कैडर के नक्सली शामिल हैं। यह सभी नॉर्थ सब जोनल ब्यूरो अंतर्गत केशकाल डिवीजन, कुएमारी, किसकोडो एरिया कमेटी में सक्रिय थे। इन 21 कैडरों ने 3 एके-47, 4 एसएलआर, 2 इंसास, 6 नग 303, 2 नग सिंगल शॉट और 1 बीजीएल लॉन्चर जैसे कुल 18 ऑटोमैटिक हथियार जमा किये हैं।दरअसल, 7 अक्टूबर को नक्सलियों के माड़ डिवीजन की तरफ से एक पर्चा जारी हुआ था, जिसमें कहा गया था कि 15 अक्टूबर को नक्सली हथियार डालेंगे। इसके बाद 17 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से सीसीएम रूपेश सहित कुल 210 नक्सलियाें ने हिंसा का रास्ता छोड़कर जगदलपुर में डीजीपी, एडीजीपी, बस्तर आईजी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि केशकाल इलाके के कुछ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया है, लेकिन जल्द ही वे भी आत्मसमर्पण कर लेंगे।पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पाटलिंगम ने कहा कि आज इन 21 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने के बाद माड़ डिवीजन, इंद्रावती एरिया कमेटी, उत्तर बस्तर डिवीजन लगभग पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो गया है। पिछले 10 दिन में बस्तर में ही 231 नक्सलियों ने हथियार के साथ हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली लीडर भूपति समेत 61 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा और हथियार डाल दिए। इस तरह पिछले 15 दिनों के अंदर इन दोनों जगहों पर कुल 292 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
