द इंडियन व्यू

छत्तीसगढ़ का शराब और डीएमएफ घोटाला, ईडी ने की 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और डीएमएफ घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) और जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है।इस संबंध में अनवर ढेबर और सेवानिवृत आईएएस अनिल टुटेजा सिंडिकेट की अब तक 1,400 करोड़ रुपये से…

Ragwendra P Singh
June 5, 2026
2 min read
छत्तीसगढ़ का शराब और डीएमएफ घोटाला, ईडी ने की 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और डीएमएफ घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) और जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है।इस संबंध में अनवर ढेबर और सेवानिवृत आईएएस अनिल टुटेजा सिंडिकेट की अब तक 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तिं कुर्क (अटैच) की गई है। सिंडिकेट पर चार बड़े घोटालों शराब, कोयला, सट्टा और डीएमएफ से करीब 4,000 करोड़ रुपये की अवैध कमाई करने का आरोप है।

 

जांच एजेंसी ने हाल ही में तीन प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किए। इन संपत्तियों की कागजी कीमत (डीड वैल्यू) करीब 200 करोड़ रुपये है, जबकि बाजार मूल्य 1,000 करोड़ से 1,400 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है। कुर्क की गई संपत्तियों में रायपुर की पॉश 'ढेबर सिटी' की बेनामी संपत्तियां और गोवा का आलीशान होटल वेस्टिन शामिल हैं।

 

ईडी के मुताबिक, गोवा का यह होटल शराब घोटाले की 110 करोड़ रुपये की काली कमाई से खरीदा गया था। सिंडिकेट से जुड़ी तीन सप्लायर कंपनियों,ओम साई बेवरेजेस, दिशिता वेंचर्स और नेक्सजेन पावर इंजीटेक के 51 करोड़ रुपये के बैंक खाते, शेयर और म्यूचुअल फंड फ्रीज किए गए हैं। इन कंपनियों से जबरन 50-60 प्रतिशत मुनाफा वसूला जाता था। केवल शराब घोटाले से ही 2,883 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की गई। यह खेल नकली होलोग्राम वाली अवैध देसी शराब बेचने, डिस्टिलर्स से प्रति पेटी फिक्स कमीशन वसूलने और मनमाने लाइसेंस बांटकर खेला गया।

 

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में मामले की छठी पूरक चार्जशीट 1 जून 2026 को दाखिल की है। इस छठी पूरक चार्जशीट में ईडी ने चार नए लोगों को आरोपित किया है, जिनमें व्यवसायी विजय भाटिया , टी. भुवनेश्वर राव, प्रोबीर शर्मा और निखिल चंद्राकर शामिल हैं। चार नए नामों के जुड़ने के बाद इस पूरे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुल आरोपितों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।