छठीं एशियन स्वात (फ्रेंच मार्शल आर्ट) चैंपियनशिप में यूपी के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने नई दिल्ली में आयोजित छठीं एशियन स्वात (फ्रेंच मार्शल आर्ट) चैंपियनशिप में 2 रजत व 2 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का परचम लहराया। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में गत 9 से 12 फरवरी, 2025…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने नई दिल्ली में आयोजित छठीं एशियन स्वात (फ्रेंच मार्शल आर्ट) चैंपियनशिप में 2 रजत व 2 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का परचम लहराया। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में गत 9 से 12 फरवरी, 2025 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश के शैलेश कुमार ने पुरुष काम्बेट 89.5 किग्रा वर्ग में व कोमल सिंह ने महिला काम्बेट 44.9 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।

वहीं विशाल सिंह ने पुरुष काम्बेट 51.9 किग्रा व सर्वेश ने पुरुष एसाल्ट 65.8 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। इन पदक विजेताओं का वापसी के बाद स्वात एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारीगण ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो.मनोज दीक्षित ने अपने आर्शीवचन में कहा कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश करते हुए उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मौजूद सचिव केबी पंत, कोषाध्यक्ष कमल जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष् अशोक त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रचना गोविल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
