चौथी वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे कप : सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल ओवरऑल चैंपियन
लखनऊ। चौथी वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे कप प्रतियोगिता में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, बंसल कैंपस ने 20 स्वर्ण, 8 रजत, 5 कांस्य सहित कुल 33 पदक जीतते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप में ट्रॉफी जीती। चौक स्टेडियम के लालजी टंडन…

लखनऊ। चौथी वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे कप प्रतियोगिता में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, बंसल कैंपस ने 20 स्वर्ण, 8 रजत, 5 कांस्य सहित कुल 33 पदक जीतते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप में ट्रॉफी जीती।

चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, महानगर कैंपस ने 17 स्वर्ण, 5 रजत व 1 कांस्य सहित 23 पदक जीतते हुए दूसरे एवं सिटी मांटेसरी स्कूल स्कूल, राजाजीपुरम कैंपस 16 स्वर्ण, 4 रजत व 2 कांस्य सहित 22 पदक जीतते हुए तीसरे स्थान पर रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर रवि शंकर (कुलपति माँ पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय, बलरामपुर) व विशिष्ट अतिथि वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन (डब्लूएमएसकेएफ) इंडिया के अध्यक्ष क्योशी जसपाल सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। समारोह की अध्यक्षता एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राज शरण शाही ने की।
इस अवसर पर मीडिया विशेषज्ञ पंकज सिंह और प्रणय विक्रम सिंह, एमिटी विश्वविद्यालय, लखनऊ की निदेशक डॉ. शालिनी सिंह विसेन, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कन्नौज) लोकेश वरुण, डा.कीर्ति विक्रम सिंह इग्नू लखनऊ (सहायक क्षेत्रीय निदेशक, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, लखनऊ), शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की प्रांत संयोजक डॉ. बिंदु सिंह तथा उत्तर प्रदेश सवात एसोसिएशन के सचिव केबी पंत भी मौजूद रहे।
इस दौरान राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले लखनऊ के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिहान संतोष कुमार जयसवाल (महासचिव, वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश), शिहान कृष्णा अवतार (महासचिव, कराटे एसोसिएशन, लखनऊ), तथा शिहान अशोक पाल भी मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
