चोटिल होने की वजह से मौली पेनफोल्ड ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर
न्यूजीलैंड महिला टीम की तेज गेंदबाज मौली पेनफोल्ड घुटने की चोट के कारण श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गई हैं। Getty Images पेनफोल्ड को इस महीने के आगाज में हैलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड में खेलते समय बाएं…

न्यूजीलैंड महिला टीम की तेज गेंदबाज मौली पेनफोल्ड घुटने की चोट के कारण श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गई हैं।

पेनफोल्ड को इस महीने के आगाज में हैलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड में खेलते समय बाएं घुटने में चोट लगने के बाद उनकी सर्जरी हुई थी। चिकित्सकों के अनुसार उनकी चोट को ठीक होने में 12 सप्ताह तक का समय लग सकता है।
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच बेन सॉयर ने कहा कि हम सभी मौली के लिए दुखी हैं। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि चोट के कारण वह तीन महीने खेल से दूर रहेंगी। समय पर ठीक होने पर वह हमारे शीतकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए फिट हो सकती है।
पेनफोल्ड ने 14 वनडे में नौ विकेट तथा दस टी -20 मैचों में सात विकेट लिए हैं। पिछले दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बेसिन रिजर्व में दूसरे मैच में उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 42 रन देकर चार विकेट झटके थे।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
