द इंडियन व्यू

चोटिल सईम अयूब की जगह लेंगे फखर जमां

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टखने की चोट के कारण युवा सलामी बल्लेबाज सईम अयूब को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है, जिसके लिए वह लंदन में उपचार करा रहे हैं। AP/PTI सईम को इस महीने के शुरू में केपटाउन…

Ragwendra P Singh
January 26, 2025
2 min read
चोटिल सईम अयूब की जगह लेंगे फखर जमां

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टखने की चोट के कारण युवा सलामी बल्लेबाज सईम अयूब को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है, जिसके लिए वह लंदन में उपचार करा रहे हैं।

AP/PTI

सईम को इस महीने के शुरू में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन टखने में फ्रैक्चर हो गया था। नकवी ने पत्रकारों से कहा कि सईम के भविष्य को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा और वह व्यक्तिगत रूप से उनके ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रगति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हर रोज उनके डॉक्टरों से बातचीत कर रहा हूं और अगले कुछ दिनों में उनके टखने का प्लास्टर हट जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उनके पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा और हम सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए उनके भविष्य के करियर को जोखिम में नहीं डालने जा रहे हैं। वह हमारे अहम खिलाड़ी हैं और हम उन्हें पूरी तरह से फिट रखना चाहते हैं, चाहे जितना भी समय लगे। मैं व्यक्तिगत रूप से उनकी प्रगति पर नजर रख रहा हूं।’’

पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम का ऐलान नहीं किया था क्योंकि वे यह जानने का इंतजार कर रहे थे कि सईम 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।

आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में चुने गए सईम ने दक्षिण अफ्रीका में शानदार फॉर्म में रहते हुए दो वनडे शतक जड़े थे लेकिन इस दौरान सीमा रेखा के पास उन्हें चोट लग गई। फखर जमां अब सईम की जगह लेंगे जबकि अब्दुल्लाह शफीक के स्थान पर शान मसूद और इमाम उल हक के नाम पर विचार हो रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।