द इंडियन व्यू

चोटिल वॉशिंगटन सुंदर भारतीय वनडे सीरीज से बाहर, आयुष बदोनी होंगे रिप्लेसमेंट

बीसीसीआई ने वॉशिंगटन सुंदर के भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर होने की अधिकारिक पुष्टि कर दी है। वॉशिंगटन सुंदर को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे के दौरान चोट लगी थी। गेंदबाजी करते हुए उन्हें यह चोट लगी थी, जिसकी…

Ragwendra P Singh
January 12, 2026
2 min read
चोटिल वॉशिंगटन सुंदर भारतीय वनडे सीरीज से बाहर, आयुष बदोनी होंगे रिप्लेसमेंट

बीसीसीआई ने वॉशिंगटन सुंदर के भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर होने की अधिकारिक पुष्टि कर दी है। वॉशिंगटन सुंदर को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे के दौरान चोट लगी थी।

गेंदबाजी करते हुए उन्हें यह चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह 5 ओवर डालने के बाद मैदान छोड़ गए थे। हालांकि जरूरत पड़ने पर वह बैटिंग करने जरूर आए, मगर उनके चेहरे पर दर्द साफ देखने को मिल रहा था।

मैच के बाद सुंदर का स्कैन हुआ, जिसमें उनकी चोट की पुष्टि हुई और उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनके रिप्लेसमें के रूप में आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है। बदोनी पहली बार भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनेंगे।

वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी और उनके रिप्लेसमेंट की जानकारी देते हुए बीसीसीआई ने अपनी रिलीज में लिखा, ‘भारत के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को रविवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान बॉलिंग करते समय अपनी बाईं निचली पसली में तेज दर्द महसूस हुआ। उनका आगे स्कैन किया जाएगा, जिसके बाद बीसीसीआई मेडिकल टीम एक्सपर्ट की राय लेगी।

@BCCI

वाशिंगटन को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वनडे सीरीज के बाकी दो मैचों से बाहर कर दिया गया है। पुरुष चयन समिति ने आयुष बदोनी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है। बदोनी दूसरे वनडे के वेन्यू राजकोट में टीम के साथ जुड़ेंगे।'

दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, आयुष बदोनी

वॉशिंगटन सुंदर का चोटिल होकर इस तरह सीरीज से बाहर होना भारत के लिए इसलिए बड़ा झटका है क्योंकि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज और फरवरी में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं।

टी20 वर्ल्ड कप को अब ज्यादा समय नहीं रहगया है, अगर सुंदर को रिकवर होने में ज्यादा समय लगेगा तो वह टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से भी बाहर हो सकते हैं। सुंदर से पहले तिलक वर्मा की चोट ने भी चयनकर्ताओं को परेशान किया हुआ है। तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले तीन मैच नहीं खेल पाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।