चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए मुफ्त पास नहीं देगा पीसीबी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान दीर्घाओं , वीआईपी क्षेत्र या हास्पिटेलिटी बॉक्स के लिये मुफ्त पास नहीं देने का फैसला किया है। साभार : गूगल आम तौर पर पाकिस्तान में जब भी अंतरराष्ट्रीय…

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान दीर्घाओं , वीआईपी क्षेत्र या हास्पिटेलिटी बॉक्स के लिये मुफ्त पास नहीं देने का फैसला किया है।

आम तौर पर पाकिस्तान में जब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट होता है तो पीसीबी मीडिया, सरकारी महकमों , वीआईपी या प्रायोजकों के लिये मुफ्त पास के तौर पर टिकट रखता है। पीसीबी अध्यक्ष के निजी मेहमानों और प्रायोजकों के लिये कुछ टिकट को छोड़कर कोई कोटा या मुफ्त पास नहीं रखे गए हैं। टूर्नामेंट के टिकटों की प्रक्रिया से जुड़े आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी।
सूत्र ने कहा ,‘‘पीसीबी अधिकारियों पर भारी दबाव है क्योंकि मुफ्त पास पाने के आदी लोग उनसे बार बार मांग रहे हैं लेकिन उन्हें कहा जा रहा है कि चूंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पास टूर्नामेंट के टिकटों का जिम्मा है तो कोई मुफ्त पास नहीं दिया जायेगा।’’
सूत्र ने कहा ,‘‘ सरकारी महकमों और अति विशिष्ट व्यक्तियों को यह समझाना बहुत मुश्किल हो रहा है जो मैचों के आयोजन के लॉजिस्टिक पहलू से जुड़े हैं।’’
उन्होंने बताया कि 2004 में जब टीम इंडिया 14 साल बाद पाकिस्तान आई थी तब टिकटों की भारी मांग थी और तत्कालीन पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने शुरू में मुफ्त पास नहीं बांटने का ऐलान किया था लेकिन बाद में दबाव के कारण फैसला बदलना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
