द इंडियन व्यू

चैंपियन्स ट्रॉफी : भारत के खिलाफ हाई वोल्टेज मैच के लिए पाकिस्तान टीम दुबई में

23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ खेले जाने वाले चैंपियन्स ट्रॉफी के अहम मुकाबले के लिए पाकिस्तान टीम गुरुवार को दुबई पहुंची। पाकिस्तान को टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रन से मिली हार के बाद अपने…

Ragwendra P Singh
February 20, 2025
1 min read
चैंपियन्स ट्रॉफी : भारत के खिलाफ हाई वोल्टेज मैच के लिए पाकिस्तान टीम दुबई में

23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ खेले जाने वाले चैंपियन्स ट्रॉफी के अहम मुकाबले के लिए पाकिस्तान टीम गुरुवार को दुबई पहुंची। पाकिस्तान को टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रन से मिली हार के बाद अपने अभियान को पटरी पर लाने की उम्मीद है।

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1892592160731763178

टीम सीनियर बल्लेबाज फखर जमां के बिना दुबई पहुंची। फखर बुधवार को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रतियोगिता के पहले मैच के दौरान चोटिल हुए थे। बाद में वह घुटने की चोट के फिर उभरने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए और उनकी जगह इमाम उल हक को टीम में शामिल किया गया।

पाकिस्तानी टीम कराची से पाकिस्तान वायु सेना के विशेष विमान से यहां पहुंची। टीम के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के छह अधिकारी और अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी थे।

नकवी टूर्नामेंट के मेजबान पाकिस्तान और चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के बीच बहु प्रतीक्षित मुकाबले की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। भारत हाइब्रिड मॉडल समझौते के अनुसार अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। इससे पहले पीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की प्रतियोगिता तकनीकी समिति से मंजूरी मिलने के बाद फखर की जगह इमाम को टीम में शामिल किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।