द इंडियन व्यू

चैंपियंस लीग : यूईएफए ने हैंडबॉल हैंडबॉल विवाद पर बार्सिलोना की शिकायत को खारिज किया

बार्सिलोना : यूरोपीय फुटबॉल की शीर्ष संस्था यूईएफए ने चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में हुए हैंडबॉल विवाद को लेकर बार्सिलोना की शिकायत को खारिज कर दिया है। यह फैसला एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ दूसरे चरण के…

Ragwendra P Singh
April 14, 2026
2 min read
चैंपियंस लीग : यूईएफए ने हैंडबॉल हैंडबॉल विवाद पर बार्सिलोना की शिकायत को खारिज किया

बार्सिलोना : यूरोपीय फुटबॉल की शीर्ष संस्था यूईएफए ने चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में हुए हैंडबॉल विवाद को लेकर बार्सिलोना की शिकायत को खारिज कर दिया है। यह फैसला एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ दूसरे चरण के मुकाबले से कुछ घंटे पहले आया है।अब इस फैसले के बाद बार्सिलोना को दूसरे चरण के मुकाबले में वापसी के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

 

पहले चरण में डिएगो सिमियोने की अगुवाई वाली एटलेटिको मैड्रिड ने कैंप नोउ में बार्सिलोना को 2-0 से हराया था। इस मुकाबले में एक विवादित घटना सामने आई थी, जब एटलेटिको के डिफेंडर मार्क पबिल ने गेंद को हाथ से छुआ, जबकि ऐसा लग रहा था कि गोल किक उन्हें पास की गई थी।

 

बार्सिलोना ने इस घटना को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए पेनल्टी नहीं दिए जाने को “बड़ी गलती” बताया था और दावा किया था कि इस निर्णय का मैच के नतीजे पर असर पड़ा। क्लब इस बात से भी नाराज था कि रेफरी इस्तवान कोवाक्स को वीएआर टीम द्वारा इस घटना की समीक्षा करने के लिए नहीं कहा गया।

 

यूईएफए ने अपने बयान में कहा, “पहले चरण के बाद बार्सिलोना ने रेफरी के एक निर्णय को लेकर विरोध दर्ज कराया था। 13 अप्रैल 2026 को यूईएफए की नियंत्रण, नैतिकता और अनुशासन समिति ने इस विरोध को अस्वीकार्य घोषित कर दिया।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।