द इंडियन व्यू

चैंपियंस लीग में पीएसजी की जबरदस्त वापसी, बार्सिलोना पर 2-1 की जीत

गोंकालो रामोस के 90वें मिनट में किये गोल से पेरिस सेंट-जर्मेन ने चैंपियंस लीग फुटबॉल मैच में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बार्सीलोना को 2-1 से हराया। @PSG_English उस्मान डेम्बेले, डिजायर डोउए और ख्विचा…

Ragwendra P Singh
October 2, 2025
2 min read
चैंपियंस लीग में पीएसजी की जबरदस्त वापसी, बार्सिलोना पर 2-1 की जीत

गोंकालो रामोस के 90वें मिनट में किये गोल से पेरिस सेंट-जर्मेन ने चैंपियंस लीग फुटबॉल मैच में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बार्सीलोना को 2-1 से हराया।

@PSG_English

उस्मान डेम्बेले, डिजायर डोउए और ख्विचा क्वारात्सखेलिया जैसे अग्रिम पंक्ति के अनुभवी खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरी गत चैंपियन पीएसजी की टीम बार्सीलोना के ‘एस्तादी ओलिंपिक लुईस कंपनीस’ स्टेडियम में 1-0 से पिछड़ रही थी।

सेने मायुलु ने मैच के 38वें मिनट में बराबरी का गोल दागा जबकि रामोस ने आखिरी क्षणों में गोल कर बार्सीलोना की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बार्सीलोना के लिए फेरान टोरेसे ने 19वें मिनट में मैच का पहला गोल किया था। मैनचेस्टर सिटी को मोनाको के खिलाफ 2-2 के ड्रॉ से अंक साझा करने पर मजबूर होना पड़ा।

एरिक डायर ने 90वें मिनट में पेनल्टी से गोल कर मैनचेस्टर सिटी को जीत दर्ज करने से रोक दिया। एर्लिंग हालैंड ने एक बार फिर चैंपियंस लीग में दो गोल किए। वह पिछले महीने ही इस लीग में सबसे तेज 50 गोल करने वाले खिलाड़ी बने थे। अब 60 गोल के आंकड़े तक सबसे तेजी से पहुंचने के करीब हैं।

लियोनेल मेसी ने 80 मैचों में यह कारनामा किया था। हालैंड ने 50 मैचों में 52 गोल किए हैं। अन्य मैचों में विलारीयाल और युवेंटस का मुकाबला भी 2-2 की बराबरी खत्म हुआ। इसमें रेनाटो वेइगा ने अंत में बराबरी का गोल किया।

आर्सेनल ने ओलंपियाकोस को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी शत प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड कायम रखा। नेपोली ने स्पोर्टिंग लिस्बन को 2-1 से शिकस्त दी जबकि बोरुसिया डॉर्टमुंड ने एथलेटिक बिलबाओ को 4-1 से हराया। बेयर लेवरकुसेन और पीएसवी आइंडहोवन के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।