द इंडियन व्यू

चैंपियंस लीग : अंतिम-16 के पहले चरण में बार्सिलोना से हारी बेनफिका

रफीन्हा के गोल से एफसी बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग के अंतिम-16 के पहले चरण में बेनफिका को 1-0 से हराया। बार्सिलोना को 70 मिनट तक एक खिलाड़ी कम रहने के बावजूद कड़ा संघर्ष करना पड़ा और टीम ने पूरे 90 मिनट तक दबाव में रहने…

Ragwendra P Singh
March 6, 2025
2 min read
चैंपियंस लीग : अंतिम-16 के पहले चरण में बार्सिलोना से हारी बेनफिका

रफीन्हा के गोल से एफसी बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग के अंतिम-16 के पहले चरण में बेनफिका को 1-0 से हराया। बार्सिलोना को 70 मिनट तक एक खिलाड़ी कम रहने के बावजूद कड़ा संघर्ष करना पड़ा और टीम ने पूरे 90 मिनट तक दबाव में रहने के बावजूद जीत दर्ज की।

साभार : गूगल

मैच की शुरुआत तेज रही। पहले ही मिनट में केरम अकटुर्कोग्लू का शॉट बार्सिलोना के गोलकीपर वोज्शेख शेजनी ने रोक लिया। वहीं, निकोलस ओटामेंडी का शॉट भी बेनफिका के लिए अच्छा मौका था, लेकिन वह नाकाम रहे। दानी ओल्मो का शॉट थोड़ा बाहर चला गया।

रिपोर्ट के अनुसार, 22वें मिनट में बार्सिलोना को बड़ा झटका लगा, जब पाउ कुबार्सी को वांगेलिस पावलिडिस को गिराने के चलते रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद बार्सिलोना को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

गोलकीपर शेजनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम के कुछ शानदार शॉट्स को रोका जिसमें ओरकुन कोकचू की फ्री किक भी थी। इस दौरान राफिन्हा के पास गोल करने का बढ़िया मौका था लेकिन वह चूक गए। इसी बीच, बार्सिलोना के कोच हैंसी फ्लिक ने ओल्मो को बाहर कर रोनाल्ड अराउजो को मैदान पर उतारा।

दूसरे हाफ में भी शेजनी ने दो बेहतरीन बचाव किए। कुछ देर बाद ही राफिन्हा ने बॉक्स के बाहर से जोरदार शॉट मारकर गेंद को निचले कोने में डाल दिया और बार्सिलोना को 1-0 की बढ़त दिलाई। बेनफिका ने दबाव बढ़ाया, लेकिन शेजनी अपने शानदार खेल से दीवार की तरह बने रहे। आखिरी मिनट में उन्होंने रेनाटो सांचेज का शॉट भी बेहतरीन अंदाज में रोक लिया।

लिवरपूल ने पेरिस सेंट-जर्मन (पीएसजी) को 1-0 से हराया। लिवरपूल के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी हार्वी इलियट ने मैच का एकमात्र गोल किया। वह मैदान पर आए थे और तुरंत ही डार्विन नुनेज के पास पर बाएं पैर से गोल दाग दिया। इससे पहले लिवरपूल पूरे मैच में दबाव में था।

मैच में पीएसजी का दबदबा बना रहा। डेम्बेले और क्वारत्सखेलिया के कई शॉट लिवरपूल के गोलकीपर एलिसन बेकर ने रोक लिए। दूसरे हाफ में भी पीएसजी ने लगातार हमले किए, लेकिन लिवरपूल किसी तरह टिके रहे। अन्य मुकाबलों में, इंटर मिलान ने फेयेनोर्ड को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जर्मन टीमों के मुकाबले में बायर्न म्यूनिख ने बायर लेवरकुसेन को 3-0 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।