द इंडियन व्यू

चैंपियंस ट्रॉफी : मिचेल स्टार्क बाहर, ऑस्ट्रेलिया टीम में पांच बदलाव

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक या दो नहीं, बल्कि पांच बड़े झटके लगे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कुछ दिन पहले इस बात का ऐलान किया था कि चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में चार बदलाव होंगे, लेकिन आईसीसी की…

Ragwendra P Singh
February 12, 2025
2 min read
चैंपियंस ट्रॉफी : मिचेल स्टार्क बाहर, ऑस्ट्रेलिया टीम में पांच बदलाव

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक या दो नहीं, बल्कि पांच बड़े झटके लगे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कुछ दिन पहले इस बात का ऐलान किया था कि चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में चार बदलाव होंगे, लेकिन आईसीसी की डेडलाइन से पहले फाइनल 15 में टीम ने पांच बदलाव किए हैं।

@cricketcomau

कप्तान पैट कमिंस के साथ-साथ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, ऑलराउंडर मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस पहले ही बाहर हो गए थे और अब फाइनल टीम की घोषणा होने से पहले टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।

https://twitter.com/cricketcomau/status/1889480104449032242

ऑस्ट्रेलिया की टीम से पहले ही दो तेज गेंदबाज बाहर थे और अब ये उस तिकड़ी का तीसरा गेंदबाज भी बाहर है। निश्चित तौर पर टीम के लिए ये बड़ा झटका है। निजी कारणों से मिचेल स्टार्क ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से हटने का फैसला किया है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आठ टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए बुधवार को 15 खिलाड़ियों की अपनी टीम की घोषणा की और स्टार्क की अनुपस्थिति पहले से ही चोट से परेशान चल रही कंगारू टीम के लिए एक और झटका है। बता दें, कप्तान पैट कमिंस एंकल इंजरी, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हिप इंजरी और ऑलराउंडर मिचेल मार्श बैक इंजरी से परेशान थे, जबकि इस महीने की शुरुआत में मार्कस स्टोइनिस ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी टीम को अब करना पड़ा है। वहीं, अब स्टार्क के टीम से हटने का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में पांच नए खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

सीन एबॉट, बेन ड्वार्शिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन और तनवीर संघा को फाइनल फिफ्टीन में जगह मिली है। वहीं, कप्तानी स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है।

ऑस्ट्रेलिया टीम (चैंपियंस ट्रॉफी) : स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शिस, नैथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट और एडम जाम्पा।

ट्रैवलिंग रिजर्व: कूपर कोनोली

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।