द इंडियन व्यू

चैंपियंस ट्रॉफी : भारत के मैचों के लिए अतिरिक्त टिकट रविवार से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे

दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के तीन ग्रुप मैचों और चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल के लिए अतिरिक्त टिकट जारी करने की घोषणा की है। ये टिकट रविवार को दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) या 12 बजे…

Ragwendra P Singh
February 16, 2025
2 min read
चैंपियंस ट्रॉफी : भारत के मैचों के लिए अतिरिक्त टिकट रविवार से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे

दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के तीन ग्रुप मैचों और चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल के लिए अतिरिक्त टिकट जारी करने की घोषणा की है। ये टिकट रविवार को दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) या 12 बजे (गल्फ स्टैंडर्ड टाइम) से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले ग्रुप मैच के लिए टिकट उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को होने वाले बड़े मुकाबले और 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए भी टिकट मिलेंगे।

आईसीसी के अनुसार, 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले सेमीफाइनल के लिए भी सीमित संख्या में टिकट उपलब्ध होंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। इसके टिकट पहले सेमीफाइनल के बाद जारी किए जाएंगे।

यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होगा और कुल 8 टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। 19 दिनों में 15 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 2017 के बाद पहली बार हो रहा है, जब पाकिस्तान ने पहली बार खिताब जीता था।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को कराची में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 2017 की उपविजेता और दो बार की चैंपियन भारतीय टीम 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 23 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी।

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की इनामी राशि 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर होगी। उपविजेता को 1.12 मिलियन डॉलर मिलेंगे, जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 5.6 लाख डॉलर दिए जाएंगे। 2017 की तुलना में इस बार कुल इनामी राशि में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो अब 6.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।