द इंडियन व्यू

चैंपियंस ट्रॉफी : भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को झटका, चोट के चलते फखर जमन बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में ही उनकी टीम को 60 रनों से हार मिली। पाकिस्तान के जले पर नमक तब छिड़का जब उनके विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमन चोट के चलते…

Ragwendra P Singh
February 20, 2025
2 min read
चैंपियंस ट्रॉफी : भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को झटका, चोट के चलते फखर जमन बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में ही उनकी टीम को 60 रनों से हार मिली। पाकिस्तान के जले पर नमक तब छिड़का जब उनके विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमन चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए।

AFP via Getty Images

फखर जमन छाती की मांसपेशियों में दर्द के कारण रविवार, 23 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मैच के लिए दुबई नहीं जा पाएंगे। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में इमाम-उल-हक को स्क्वॉड में जगह मिली। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप 2023 में आखिरी मैच खेला था।

फखर जमन को न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग मुकाबले में फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी। चोटिल होने के बाद वह काफी देर फील्डिंग करते नजर नहीं आए थे, हालांकि उन्होंने 321 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बैटिंग जरूर की थी। फखर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 41 गेंदों पर 24 रन बनाए थे।

पाकिस्तान के लिए यह दोहरा झटका इसलिए भी है क्योंकि टीम पहले ही अपने स्टार ओपनर सैम अयूब को चोटिल होने की वजह से मिस कर रही है। अब फखर के भी बाहर होने से टीम की मुश्किलें और बढ़ गई है।

पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी का डिफेंडिंग चैंपियन है। 2017 में भारत को हराकर टीम ने यह खिताब अपने नाम किया था।फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की जीत के हीरो फखर जमन ही रहे थे जिन्होंने 106 गेंदों पर 114 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी के दम पर पाकिस्तान ने 50 ओवरों में चार विकेट पर 338 रन बनाए थे। उनको इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।