चैंपियंस ट्रॉफी : बांग्लादेश टीम का ऐलान, लिटन दास व शाकिब अल हसन को नहीं मिली जगह
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश की टीम की घोषणा हो गई है। पाकिस्तान और यूएई में आयोजित होने वाले इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास और दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को…

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश की टीम की घोषणा हो गई है। पाकिस्तान और यूएई में आयोजित होने वाले इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास और दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को जगह नहीं मिल पाई है।

नजमुल हुसैन शंटो इस टीम की कप्तानी करने वाले हैं। 15 सदस्यीय टीम में नजमुल हुसैन शंटो, मुशफिकुर रहीम, तौहिद ह्रदॉय और मुस्तफिजुर रहमान की वापसी हो गई है। अब तक इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद बांग्लादेश ने ही इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए टीम चुनी है।
लिटन दास को बाहर रखने का फैसला बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने दिसंबर में विकेटकीपर बल्लेबाज की खराब फॉर्म के कारण लिया है। लिटन दास कैरेबियाई दौरे पर तीन वनडे मैचों में केवल छह रन ही बना पाए थे।
लिटन के बाहर होने के बाद जैकर अली विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। मेहदी हसन मिराज वेस्टइंडीज के खिलाफ नजमुल हुसैन शंटो की चोट के कारण कप्तान थे, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में शंटो को ही कप्तानी की जिम्मेदारी मिली।
बांग्लादेश की टीम में पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन का नाम नहीं है। उनका टीम में नाम नहीं होने के पीछे की वजह निश्चित तौर पर यह हो सकती है कि वे गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनके बॉलिंग ऐक्शन को लीगल नहीं माना गया है। वे ऐक्शन टेस्ट में भी फेल हो गए हैं।
ऐसे में सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर बांग्लादेश ने अपने दिग्गज ऑलराउंडर को खेलने के लिए उपयोगी नहीं माना है। यही कारण है कि वे टीम से बाहर हैं।
बांग्लादेश टीम : नजमुल हुसैन (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, सौम्य सरकार, परवेज हुसैन इमोन, मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, जेकर अली अनिक, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
