द इंडियन व्यू

चैंपियंस ट्रॉफी : दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन चोटिल

दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी।टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज हेनरिक…

Ragwendra P Singh
February 21, 2025
2 min read
चैंपियंस ट्रॉफी : दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन चोटिल

दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी।टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वर्कलोड को देखते हुए उन्हें एहतियात के तौर पर बेंच पर बैठाया गया।

साभार : गूगल

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि स्पिन के बेहतरीन खिलाड़ी सुपरस्टार बल्लेबाज को बायीं कोहनी के नरम ऊतक की चोट के कारण एहतियात के तौर पर बेंच पर बैठाया गया। पिछले सप्ताह पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए क्लासेन के दाहिने अंगूठे में चोट लगी थी।

टॉस के बाद बवूमा ने कहा कि पाकिस्तान में आम तौर पर जिस तरह की विकेट होती है यह उससे अलग दिख रही हैं। वास्तव में यह निश्चित नहीं है कि यह कैसे व्यवहार करेगी। हमें विकेट का आकलन करना होगा उम्मीद है कि हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाएंगे। गेंदबाजी हमारी ताकत है और उस पर भरोसा है। हमारी एकादश में एक स्पिनर है।

वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा अगर हम टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी करते। हमने शारजाह में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ बेहतरीन क्रिकेट खेला। हमारे पास बेहतरीन स्पिनर हैं। अगर हम अच्छी शुरुआत करते हैं और शुरुआती विकेट लेते हैं और उन्हें आगे बढ़ने से रोक सके तो मुझे खुशी होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।