द इंडियन व्यू

चैंपियंस ट्रॉफी : चोटिल ब्रायडन कार्स की जगह रेहान अहमद इंग्लैंड टीम में

चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड टीम ने एक मुकाबला खेल लिया है। हालांकि, उस मैच में इंग्लिश टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली, लेकिन अभी भी टीम के दो मुकाबले इस टूर्नामेंट में लीग फेज में बाकी हैं। @ICC हालांकि, टीम को पहले…

Ragwendra P Singh
February 25, 2025
2 min read
चैंपियंस ट्रॉफी : चोटिल ब्रायडन कार्स की जगह रेहान अहमद इंग्लैंड टीम में

चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड टीम ने एक मुकाबला खेल लिया है। हालांकि, उस मैच में इंग्लिश टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली, लेकिन अभी भी टीम के दो मुकाबले इस टूर्नामेंट में लीग फेज में बाकी हैं।

@ICC

हालांकि, टीम को पहले मुकाबले के बाद एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम ने पेसर की जगह स्पिनर को टीम में शामिल किया है।

रेहान अहमद जल्द पाकिस्तान में टीम से जुड़ेंगे। आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमिटी ने इस रिप्लेसमेंट को अप्रूव कर दिया है। आईसीसी ने मीडिया रिलीज जारी करते हुए बताया है कि चैंपियंस ट्रॉफी की इवेंट टेक्निकल कमिटी ने इंग्लैंड की टीम में ब्रायडन कार्स के स्थान पर रेहान अहमद को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।

छह वनडे मैच खेल चुके रेहान अहमद को पैर की अंगुली में चोट के कारण कार्स के बाहर होने के बाद रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में जगह मिली थी। किसी खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के लिए इवेंट टेक्निकल कमिटी की मंजूरी की आवश्यकता होती है, उसके बाद ही खिलाड़ी को आधिकारिक रूप से टीम में शामिल किया जा सकता है। रेहान अहमद को भी आईसीसी ने मंजूरी दी है।

https://twitter.com/ICC/status/1894056549728813524

इंग्लैंड की टीम को इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। अगर टीम इन दोनों मैचों को जीत जाती है तो आसानी से सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर जाएगी, लेकिन अब एक हार टीम को बर्दाश्त नहीं होगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी रन चेज में इंग्लैंड को हराया था।

वहां इंग्लैंड को स्पिनरों की कमी खली थी। ऐसे में रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पिनर ही टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड को 26 फरवरी को अफगानिस्तान और 1 मार्च को साउथ अफ्रीका से क्रमशः लाहौर और कराची में खेलना है।

इंग्लैंड टीम : फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन और रेहान अहमद

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।