चैंपियंस ट्रॉफी : फाइनल में पॉल रीफेल और रिचर्ड इलिंगवर्थ मैदानी अंपायर, रंजन मदुगले रेफरी
ऑस्ट्रेलियाई पॉल रीफेल और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए मैदानी अंपायर होंगे जबकि श्रीलंका के रंजन मदुगले मैच रेफरी होंगे। साभार : गूगल पूर्व…

ऑस्ट्रेलियाई पॉल रीफेल और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए मैदानी अंपायर होंगे जबकि श्रीलंका के रंजन मदुगले मैच रेफरी होंगे।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रीफेल (58 वर्ष) लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के सेमीफाइनल के दौरान मैदानी अंपायरों में से एक थे। इंग्लैंड के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर 61 वर्षीय इलिंगवर्थ दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के अंतिम-चार मुकाबले का हिस्सा थे।
चार बार के ‘आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर’ रह चुके इलिंगवर्थ भारत में 2023 वनडे विश्व कप और अमेरिका में 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में भी अंपायर रहे थे। वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप मैच में भी अंपायर थे जिसमें भारत ने 44 रन से जीता था।
भारत ने दुबई में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की, जबकि न्यूजीलैंड ने अंतिम चार के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराया।
अधिकारियों की सूची :
मैदानी अंपायर : पॉल रीफेल और रिचर्ड इलिंगवर्थ
तीसरे अंपायर : जोएल विल्सन
चौथे अंपायर : कुमार धर्मसेना
मैच रेफरी : रंजन मदुगले
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
