चैंपियंस ट्रॉफी : एनरिक नॉर्त्जे और लुंगी एनगिडी दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में
चोट के चलते पूरे घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र से बाहर रहने के बाद तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे और लुंगी एनगिडी को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में जगह मिली। @ProteasMenCSA नॉर्त्जे पैर की हड्डी टूटने…

चोट के चलते पूरे घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र से बाहर रहने के बाद तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे और लुंगी एनगिडी को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में जगह मिली।

नॉर्त्जे पैर की हड्डी टूटने के कारण बाहर थे, जबकि एनगिडी को कमर में चोट लगी थी। नॉर्त्जे ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 29 जून को भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबले में खेला था। वहीं एनगिडी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 7 अक्टूबर को आयरलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में खेला था।
15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व टेम्बा बावुमा कर रहे हैं और इसमें 10 प्लेयर ऐसे हैं, जो 2023 में भारत में हुए वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम के सदस्य थे। वियान मुल्डर, टोनी डी जोरजी और रयान रिकलेटन अपना पहला सीनियर आईसीसी इवेंट खेलेंगे।
दक्षिण अफ्रीका के ग्रुप लीग का मैच पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी में है और 21 फरवरी को कराची में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
इसके बाद वे 25 फरवरी को रावलपिंडी में ऑस्ट्रेलिया से खेलेंगे और उनका अंतिम ग्रुप गेम 1 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ होगा। यह मुकाबला कराची में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 27 साल पहले अपने नाम किया था। 1998 में ये टूर्नामेंट पहली बार शुरू हुआ था और साउथ अफ्रीका इसी में विजेता बना था।
इस टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश में हुआ था और दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम किया था। उस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम 245 रन बना पाई थी और दक्षिण अफ्रीका ने 47 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था।
दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी टीम : टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
