चैंपियंस ट्रॉफी : इस वजह से टीम से ड्रॉप हुए मोहम्मद सिराज
स्पिन पर भारत की निर्भरता और पुरानी गेंद से मोहम्मद सिराज के प्रभावित नहीं कर पाने के कारण चैम्पियंस ट्रॉफी टीम से उन्हें बाहर रहना पड़ गया। भारत ने 19 फरवरी से शुरू हो रहे आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिये 15 सदस्यीय टीम…

स्पिन पर भारत की निर्भरता और पुरानी गेंद से मोहम्मद सिराज के प्रभावित नहीं कर पाने के कारण चैम्पियंस ट्रॉफी टीम से उन्हें बाहर रहना पड़ गया। भारत ने 19 फरवरी से शुरू हो रहे आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिये 15 सदस्यीय टीम का शनिवार को ऐलान किया।

भारत को अपने सारे मैच दुबई में खेलने हैं। दुबई की पिचें तेज गेंदबाजों की ज्यादा मदद नहीं करती भारत ने वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप की तरह चार स्पिनरों कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को चुना है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम पर टीम की घोषणा के बाद मीडिया से कहा,‘‘हम ऐसी टीम चाहते थे जिसमें हमारे पास दोनों विकल्प हों यानी नयी गेंद से गेंदबाजी का और डैथ ओवरों का भी।‘‘
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिये उपलब्ध नहीं हैं और 12 फरवरी को अहमदाबाद में आखिरी मैच में ही लौटेंगे। नागपुर और कटक में पहले दो वनडे के लिये हर्षित राणा को चुना गया है।
रोहित ने स्वीकार किया कि सिराज की गैर मौजूदगी में टीम में अनुभव की कमी लग रही है लेकिन उन्होंने इस फैसले का कारण भी बताया। उन्होंने कहा,‘‘हम चाहते थे कि अर्शदीप सिंह आखिर में और मोहम्मद शमी नयी गेंद से गेंदबाजी करे। अगर सिराज नयी गेंद से गेंदबाजी नहीं कर रहा है तो वह उतना प्रभावित नहीं कर पाता।’’
उन्होंने कहा,‘‘हमने इस पर विस्तार से बात की और हम तीन तेज गेंदबाजों को ही लेकर जा रहे हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि सारे हरफनमौला उपलब्ध हों। सिराज के लिये यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। हमें विशेष भूमिका के लिये विशेष खिलाड़ी चाहिये।’’
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
