द इंडियन व्यू

चैंपियंस ट्रॉफी : अफगानिस्तान टीम का ऐलान, लंबे समय बाद इब्राहिम जादरान की वापसी

रविवार को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इब्राहिम जादरान लंबे समय बाद लौटे हैं, वह टखने की चोट के कारण बाहर थे। हालांकि स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान स्क्वॉड में…

Ragwendra P Singh
January 13, 2025
2 min read
चैंपियंस ट्रॉफी : अफगानिस्तान टीम का ऐलान, लंबे समय बाद इब्राहिम जादरान की वापसी

रविवार को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इब्राहिम जादरान लंबे समय बाद लौटे हैं, वह टखने की चोट के कारण बाहर थे।

हालांकि स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाये। क्योंकि उनके डॉक्टर ने वनडे फॉर्मट के लिए पूरी तरह फिट होने तक सिर्फ टी20 क्रिकेट पर ध्यान देने के लिये कहा है। मुजीब उर रहमान की जगह अफगानिस्तान ने मिस्ट्री स्पिनर को जगह दी है।

साभार : गूगल

एएम गजनफर को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तान ने टीम में शामिल किया है। गजनफर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की है। सिद्दीकुल्लाह अटल को भी जगह मिली है।

उन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें तीन मैचों में कुल 156 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। अफगानिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप बी में है। उनके साथ दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमें हैं।

https://twitter.com/ACBofficials/status/1878419021806141839

टूर्नामेंट में उनका पहला मुकाबला 21 फरवरी को कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा। दूसरा मैच 26 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ गद्दाफी स्टेडियम में होने वाला है। अफगानिस्तान का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 फरवीर को लाहौर में होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (अफगानिस्तान टीम): हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, फरीद मलिक, नवीद जादरान

रिजर्व: दरविश रसूली, नांग्याल खरोती, बिलाल सामी

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।