चंद्र प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल यूपी राज्य रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट 25 जनवरी से
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में टेनिस को प्रमोट करने और खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण रेंकिंग अंक पाने का मौका देने के लिए चंद्र प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल यूपी राज्य रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 25 जनवरी से 1 फरवरी 2025 तक होगा।…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में टेनिस को प्रमोट करने और खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण रेंकिंग अंक पाने का मौका देने के लिए चंद्र प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल यूपी राज्य रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 25 जनवरी से 1 फरवरी 2025 तक होगा। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के मैच अत्याधुनिक एसडीएस लामार्टिनियर टेनिस फैसिलिटी के टेनिस कोर्ट पर खेले जाएंगे।

इस बारे में आयोजित प्रेस वार्ता में टूर्नामेंट संयोजक पवन सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञान डेयरी (ज्ञान दूध) द्वारा प्रायोजित आठ दिवसीय इस टूर्नामेंट में पुरुष व महिलाओं के एकल व युगल के मुकाबलों के अलावा आयु वर्ग में भी स्पर्धाएं होगी। टूर्नामेंट में आयु वर्ग में अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 व अंडर-18 आयु वर्ग में बालक व बालिका एकल व युगल वर्ग में मुकाबले होंगे।
उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में पूरे प्रदेश के 150 से अधिक उम्दा खिलाड़ी अपने खेल का जौहर दिखाने उतरेंगे। संयोजक पवन सागर ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रदेश के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है, जिससे यह टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश के टेनिस कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण आयोजन बन जाएगा। यहां खेल प्रेमियों को रोमांचक मैच में खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने का मौका मिलेगा। यहीं नहीं इस टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर महत्वपूर्ण रैंकिंग प्वाइंट भी मिलेंगे।
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल ने बताया कि यह टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने और पेशेवर स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए एक का मंच प्रदान करेगा। यह टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को टेनिस के प्रति प्रेरित करने और जमीनी स्तर पर इस खेल को प्रोत्साहन देने का भी काम करेगा। आज प्रेस वार्ता में टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित तिलक, कोऑर्डिनेटर अभिषेक सिंह व रेफरी गोपाल सिंह भी मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
