चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल पर साइबर हमला, डेटा लॉक, हैकर्स ने मांगी 75 लाख की फिरौती
चंद्रपुर : महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर स्थित कैंसर केयर फाउंडेशन के कैंसर अस्पताल पर एक गंभीर साइबर हमले की घटना सामने आई है। हैकर्स ने अस्पताल के मुख्य सर्वर में घुसपैठ कर महत्वपूर्ण डेटा को लॉक कर दिया और उसे अनलॉक…

चंद्रपुर : महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर स्थित कैंसर केयर फाउंडेशन के कैंसर अस्पताल पर एक गंभीर साइबर हमले की घटना सामने आई है। हैकर्स ने अस्पताल के मुख्य सर्वर में घुसपैठ कर महत्वपूर्ण डेटा को लॉक कर दिया और उसे अनलॉक करने के बदले लगभग 75 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। रामनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
01 जून की सुबह अस्पताल के आईटी विभाग को सर्वर में तकनीकी खराबी का पता चला। शुरुआती जांच के दौरान सर्वर पर रैनसमवेयर का एक धमकी भरा संदेश पाया गया। आगे की जांच में यह सामने आया कि अज्ञात हैकर्स ने अस्पताल की पूरी डिजिटल प्रणाली पर नियंत्रण कर लिया है। हैकर्स ने 1.23456 बिटकॉइन, जो वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार लगभग 75 लाख रुपये के बराबर है, की मांग की है। उन्होंने धमकी दी कि यह राशि मिलने के बाद ही डेटा अनलॉक करने की “की” दी जाएगी, अन्यथा पूरा डेटा स्थायी रूप से नष्ट किया जा सकता है। इस साइबर हमले के कारण अस्पताल का हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम पूरी तरह ठप हो गया है। इससे मरीजों का मेडिकल इतिहास, उपचार संबंधी रिकॉर्ड और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुए हैं, जिससे अस्पताल प्रबंधन के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
इस मामले में स्थानीय रामनगर पुलिस थाने में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चंद्रपुर पुलिस का साइबर विभाग इस घटना की गहन जांच कर आरोपितों की पडताल की जा रही है। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच यह घटना स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एक चेतावनी के रूप में सामने आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे महत्वपूर्ण संस्थानों को अपने डेटा और सर्वर की सुरक्षा के लिए अधिक मजबूत साइबर सुरक्षा उपाय अपनाने की आवश्यकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
