घाना ने कोमोरोस को हराकर पांचवीं बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया
अकारा : घाना ने रविवार को अपने अंतिम क्वालिफायर मुकाबले में कोमोरोस को 1-0 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।मैच में सिर्फ एक अंक की जरूरत होने के बावजूद घाना ने आक्रामक शुरुआत की। कोमोरोस, जिसने…

अकारा : घाना ने रविवार को अपने अंतिम क्वालिफायर मुकाबले में कोमोरोस को 1-0 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।मैच में सिर्फ एक अंक की जरूरत होने के बावजूद घाना ने आक्रामक शुरुआत की। कोमोरोस, जिसने क्वालिफायर में घाना को एकमात्र हार दी थी, ने कड़ा मुकाबला पेश किया और तीसरे मिनट में ही गोल करने का मौका बनाया। हालांकि पहला हाफ गोलरहित रहा।दूसरे हाफ की शुरुआत में ही टोटेनहम हॉटस्पर के मिडफील्डर मोहम्मद कुडुस ने 47वें मिनट में गोल दागकर लगभग 35 हजार दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस जीत के साथ घाना ने ग्रुप I में 25 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया। मदागास्कर 19 अंकों के साथ दूसरे और माली 18 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं कोमोरोस, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक और चाड क्रमशः 15, 8 और 1 अंक के साथ पीछे रहे।घाना इससे पहले 2006, 2010, 2014 और 2022 में फीफा विश्व कप खेल चुका है। टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में रहा था, जब वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।
सम्बंधित ख़बरें
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
