घरेलू हिंसा मामलों के बीच माइकल स्लेटर से छिना हॉल ऑफ फेम का दर्जा
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर माइकल स्लेटर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। घरेलू हिंसा के कई मामलों में फंसे माइकल स्लेटर से अब क्रिकेट NSW हॉल ऑफ फेम का स्टेटस छीन लिया गया है। इसके अलावा उनकी लाइफ मेंबरशिप भी…
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर माइकल स्लेटर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। घरेलू हिंसा के कई मामलों में फंसे माइकल स्लेटर से अब क्रिकेट NSW हॉल ऑफ फेम का स्टेटस छीन लिया गया है।
इसके अलावा उनकी लाइफ मेंबरशिप भी रद्द कर दी गई है। घरेलू हिंसा के कई मामलों के चलते इस साल की शुरुआत में माइकल स्लेटर को चार साल की सजा सुनाई गई थी।
अब सोमवार 1 दिसंबर की शाम को क्रिकेट NSW की जनरल मीटिंग में इस बड़े कदम की पुष्टि की गई कि अब वे एनएसडब्ल्यू के हॉल ऑफ फेमर नहीं होंगे। महान ओपनर को शराब की लत लग गई थी, जिसके कारण वे गलत हरकतों में पड़ गए थे।

मेंबर्स और डेलीगेट्स ने स्लेटर को दिए गए सभी सम्मान हटाने के लिए बोर्ड के सपोर्ट वाले प्रस्ताव का समर्थन किया। करीब एक दशक पहले माइकल स्लेटर को यह सम्मान दिया गया था। 2015 में क्रिकेट NSW ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था और 2016 में लाइफ मेंबरशिप दी थी।
1993 और 2001 के बीच कुल 74 टेस्ट और 42 वनडे इंटरनेशनल मैच माइकल स्लेटर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले। इसके अलावा एनएसडब्ल्यू के लिए भी वे लंबे समय तक प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे थे।
हालांकि, 2016 के बाद से उन पर कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए। 5 महिलाओं ने उनसे सुरक्षित रहने के लिए पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की थी। 55 वर्षीय माइकल स्लेटर के खिलाफ क्रिकेट एनएसडब्ल्यू ने ऐसा इसलिए किया है, क्योंकि उन पर बार-बार गंभीर घरेलू हिंसा के केस लग रहे थे।
यहां तक कि माइकल स्लेटर को अप्रैल 2025 में क्वींसलैंड के मारूचीडोर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने चार साल की जेल की सजा भी इस पर सुनाई थी, लेकिन कस्टडी में पहले ही समय बिताने के बाद सजा कुछ हद तक कम कर दी गई थी।
क्वींसलैंड के सनशाइन कोस्ट पर गला घोंटने, मारपीट, चोरी और एक महिला का पीछा करने जैसे कई अपराधों के लिए दोषी ठहराया। सजा सुनाने वाले जज ने साफ तौर पर उसके व्यवहार को शराब की लत से जोड़ा और चेतावनी दी कि रिहैबिलिटेशन से काम नहीं चलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
