द इंडियन व्यू

ग्लेन फिलिप्स ने खोला मिस्ट्री स्पिन का राज, वरुण चक्रवर्ती को किया बेअसर

क्रिकेट में मिस्ट्री स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी करना हमेशा से ही एक बड़ी चुनौती रही है। ऐसे गेंदबाज अपनी विविधताओं से बल्लेबाज को भ्रम में डाल देते हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने इस चुनौती को…

Ragwendra P Singh
January 22, 2026
3 min read
ग्लेन फिलिप्स ने खोला मिस्ट्री स्पिन का राज, वरुण चक्रवर्ती को किया बेअसर

क्रिकेट में मिस्ट्री स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी करना हमेशा से ही एक बड़ी चुनौती रही है। ऐसे गेंदबाज अपनी विविधताओं से बल्लेबाज को भ्रम में डाल देते हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों के सामने एक असरदार रणनीति तैयार की है।

ग्लेन फिलिप्स अब उन गिने-चुने बल्लेबाजों में शामिल होते जा रहे हैं, जिन्होंने मिस्ट्री स्पिन की पेचीदगियों को कम से कम आंशिक रूप से समझने और उनका मुकाबला करने का तरीका खोज लिया है।

उन्होंने न सिर्फ मैदान पर इसका प्रदर्शन किया है, बल्कि यह भी साझा किया है कि वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों के खिलाफ किस सोच और तकनीक के साथ बल्लेबाजी की जा सकती है।

बुधवार को नागपुर में भारत के खिलाफ पहले टी20 में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने न केवल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से, बल्कि वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनर का सामना करने के अपने स्पष्ट तरीके के लिए भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

साभार : गूगल

फिलिप्स ने पहले मैच में वरुण चक्रवर्ती का डटकर सामना किया और उनके खिलाफ कुछ शानदार शॉट लगाए। उन्होंने मैच के बाद कहा कि संतुलन, सिर की सही स्थिति और गेंद फेंकते समय अधिकतम जानकारी हासिल करने से ही वह इस गेंदबाज के खिलाफ सफल रहे।

फिलिप्स ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘उसे समझना बहुत मुश्किल है। वह बहुत अच्छी लेंथ और तेज गति से गेंदबाजी करता है।

मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से सही पोजीशन में आना, अपना ध्यान सही जगह पर रखना और उसके हाथों की सही स्थिति का अधिक से अधिक सही आकलन करना ही महत्वपूर्ण है। हर कोई अलग तरह से खेलता है और जिन पिचों पर गेंद ज्यादा घूमती है, वहां वह और भी मुश्किल हो जाता है।

आज हम जिस तरह की पिच पर खेले उसमें बहुत ज्यादा टर्न नहीं था। इस तरह की पिच पर खेलना कभी-कभी आसान हो जाता है, लेकिन इसके बावजूद उसकी गेंद का सामना करना आसान नहीं होता है। मुझे लगता है कि हर किसी को उससे निपटने के अपने-अपने तरीके खोजने होंगे।’’

फिलिप्स ने वरुण की नौ गेंदों का सामना किया जिनमें उन्होंने दो गगनचुंबी छक्कों सहित 19 रन बनाए और केवल एक डॉट बॉल खेली। फिलिप्स से यह भी पूछा गया कि क्या लॉकी फर्ग्यूसन या मैट हेनरी जैसे तेज गेंदबाज अभिषेक शर्मा को रोकने के लिए बेहतर विकल्प हो सकते थे, जिन्होंने भारत को शीर्ष क्रम में धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी।

फिलिप्स ने कहा, ‘‘यह मुश्किल सवाल है। मेरा कहने का मतलब यह है कि उसने आईपीएल के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों के खिलाफ ऐसा किया है, कभी-कभी जब कोई खिलाड़ी ऐसी फॉर्म में होता है तो आप कोशिश करते हैं कि गेंद को सबसे अच्छी जगह पर डालें और उम्मीद करते हैं कि वह कोई गलती करे।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।