द इंडियन व्यू

चोट के दर्द के बीच भी स्वियाटेक अडिग, ऑस्ट्रेलियन ओपन के राउंड ऑफ 16 में एंट्री

ऑस्ट्रेलियन ओपन में वर्ल्ड नंबर 2 इगा स्वियाटेक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ तकनीकी रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती के मामले में भी टॉप क्लास खिलाड़ी हैं। पोलैंड की स्टार खिलाड़ी ने शनिवार को रूस की अन्ना…

Ragwendra P Singh
January 24, 2026
2 min read
चोट के दर्द के बीच भी स्वियाटेक अडिग, ऑस्ट्रेलियन ओपन के राउंड ऑफ 16 में एंट्री

ऑस्ट्रेलियन ओपन में वर्ल्ड नंबर 2 इगा स्वियाटेक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ तकनीकी रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती के मामले में भी टॉप क्लास खिलाड़ी हैं। पोलैंड की स्टार खिलाड़ी ने शनिवार को रूस की अन्ना कालिंस्काया को 6-1, 1-6, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई।

मार्गरेट कोर्ट एरिना में खेले गए इस मुकाबले में स्वियाटेक ने उतार-चढ़ाव भरे मैच में शानदार वापसी करते हुए 1 घंटे 44 मिनट में जीत दर्ज की। करियर ग्रैंड स्लैम की तलाश में जुटी छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने निर्णायक सेट में अपने अनुभव और आक्रामक खेल का बेहतरीन नमूना पेश किया।

मैच की शुरुआत स्वियाटेक के दबदबे के साथ हुई। उन्होंने डबल ब्रेक के साथ 5-1 की बढ़त हासिल की। दूसरे सेट में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। स्वियाटेक ने तीन बार अपनी सर्विस गंवाई और उनकी गलतियों का फायदा उठाते हुए कालिंस्काया ने नियंत्रण संभाल लिया। रूसी खिलाड़ी ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए दूसरा सेट भी 6-1 से जीत लिया।

साभार : गूगल

दूसरे और तीसरे सेट के बीच स्वियाटेक ने पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण मेडिकल टाइमआउट लिया, लेकिन इसके बाद उनका खेल पूरी तरह बदल गया। निर्णायक सेट में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार छह गेम जीतकर मुकाबले पर फिर से पकड़ बना ली।

हालांकि कालिंस्काया ने एक बार अपनी सर्विस बचाई और स्वियाटेक को तीन ब्रेक प्वाइंट्स भी बचाने पड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पोलिश खिलाड़ी ने दबाव में भी सर्विस होल्ड करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनलिस्ट स्वियाटेक इस टूर्नामेंट में अब तक 25-7 का शानदार रिकॉर्ड रखती हैं। यह छठी बार है जब वह ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड स्लैम में कम से कम चौथे दौर में पहुंची हैं। कुल मिलाकर ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स में उनका जीत-हार रिकॉर्ड अब 107-21 हो गया है।

अब स्वियाटेक का सामना अगला मुकाबला मैडिसन इंग्लिस से होगा, जो टूर्नामेंट में बची हुई आखिरी घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी और क्वालीफायर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।