ग्रेटर नाेएडा में 13 से लगेगा आईएचएफ आइटम निर्यात मेला, मुरादाबाद के एक हजार कारोबारी लेंगे हिस्सा
मुरादाबाद : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आईएचएफ आइटम निर्यात मेला 13 अक्टूबर से शुरू हाेगा। इस मेले में मुरादाबाद के लगभग एक हजार कारोबारी प्रतिभाग करेंगे। वहीं इस निर्यात मेले में 120 देशों से ग्राहकों के…

मुरादाबाद : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आईएचएफ आइटम निर्यात मेला 13 अक्टूबर से शुरू हाेगा। इस मेले में मुरादाबाद के लगभग एक हजार कारोबारी प्रतिभाग करेंगे। वहीं इस निर्यात मेले में 120 देशों से ग्राहकों के आने की उम्मीद है।
हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के अध्यक्ष मुरादाबाद निवासी डॉ नीरज विनोद खन्ना ने रविवार को उक्त जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि टैरिफ के बाद उपजी विषम परिस्थितियों के बीच आयोजित हो रहा आईएचएफ आइटम निर्यात मिला बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। ईपीसीएच ने इस मेले के प्रचार प्रसार के लिए खूब जोर आजमाइश की। चीन और लंदन में रोड शो तक किए गए। अमेरिका के साथ टैरिफ को लेकर चल रही तनातनी के बीच दूसरे देशों के ग्राहकों से सीधा संपर्क साधा गया। उन्हाेंने बताया कि इस निर्यात मेले में आस्ट्रेलिया, जर्मनी, सऊदी अरब समेत विभिन्न देशों के ग्राहक जुटेंगे।
मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव व ईपीसीएच के मुख्य संयोजक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि आईएचएफ आइटम निर्यात मेल को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस मेले में मुरादाबाद के कारोबारियाें को बहुत उम्मीदें हैं, उम्मीद है जो पूरी होंगी। यह मेला आने वाले महीना में काम की दिशा तय करेगा। निर्यातकों की उम्मीदें सकारात्मक है और इस बार भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
