ग्रीन पार्क में क्रिकेट का महासंग्राम : भारत-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए वनडे सीरीज का आगाज
भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ होने जा रहा है। 8 साल बाद ग्रीन पार्क बड़े मुकाबले की मेजबानी कर रहा है और फैंस बेसब्री से इस क्रिकेट महाकुंभ का…

भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ होने जा रहा है। 8 साल बाद ग्रीन पार्क बड़े मुकाबले की मेजबानी कर रहा है और फैंस बेसब्री से इस क्रिकेट महाकुंभ का इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेली गई अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। खास बात यह रही कि दूसरे टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने 412 रनों का विशाल लक्ष्य चेज कर इतिहास रच दिया था। अब सबकी निगाहें वनडे सीरीज पर टिकी हैं। भारत-ए की कमान इस बार श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी।
करीब छह महीने बाद वह लिस्ट-ए क्रिकेट में लौट रहे हैं, लिहाज़ा उनके लिए यह सीरीज बेहद खास साबित होने वाली है। उनके साथ मैदान पर आईपीएल के धुरंधर—प्रियांश आर्य, रियान पराग और प्रभसिमरन सिंह जैसे सितारे उतरेंगे, जो इस मुकाबले को और भी रोचक बनाएंगे।
भले ही ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के कप्तान का आधिकारिक ऐलान अब तक नहीं हुआ है, लेकिन उनकी टीम में कई दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं। आरोन हार्डी सीरीज से बाहर हो चुके हैं, लेकिन विल सदरलैंड, जैक एडवर्ड्स और जेक फ्रेजर-मैकगर्क जैसे नाम ऐसे हैं, जो किसी भी वक्त मैच का पासा पलट सकते हैं।
भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच पहला वनडे आज यानी 30 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे से कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, फैंस के लिए थोड़ी निराशा की बात यह है कि इस सीरीज का टीवी प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं होगी।
स्टार स्पोर्ट्स के पास घरेलू सीजन के अधिकार तो हैं, लेकिन उन्होंने इस मैच को प्रसारित करने का कोई ऐलान नहीं किया है। फिर भी क्रिकेट प्रेमी https://www.espncricinfo.com/ पर अपडेट्स हासिल कर सकेंगे।
भारत-ए टीम: प्रियांश आर्य, रियान पराग, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, सिमरजीत सिंह
ऑस्ट्रेलिया-ए टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैकेंजी हार्वे, जैक एडवर्ड्स, कूपर कोनोली, विल सदरलैंड, लाचलान शॉ (विकेटकीपर), लियाम स्कॉट, तनवीर सांघा, टॉड मर्फी, हेनरी थॉर्नटन, सैम इलियट, हैरी डिक्सन, टॉम स्ट्राकर
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
