गोयल क्रिकेट अकादमी फाइनल में
लखनऊ। वी प्रो स्पोर्ट्स चैंपियंस अंडर-19 कप के सेमीफाइनल में गोयल क्रिकेट अकादमी ने अन्नपूर्णा अकादमी को 111 रन से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। लार्ड बालाजी बी ग्राउंड पर गोयल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी…
लखनऊ। वी प्रो स्पोर्ट्स चैंपियंस अंडर-19 कप के सेमीफाइनल में गोयल क्रिकेट अकादमी ने अन्नपूर्णा अकादमी को 111 रन से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। लार्ड बालाजी बी ग्राउंड पर गोयल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट पर 263 रन बनाए।

मैन ऑफ द मैच एमएस यादव ने 61 गेंदों पर 11 चौके व 3 छक्के से 87 रन व शुभांकर सांडिल्य ने 51 गेंदों पर 5 चौके व 4 छक्के से नाबाद 75 रन बनाते हुए अर्धशतक लगाया। अन्नपूर्णा अकादमी से कफील अहमद खान ने 2 विकेट की सफलता पाई।
जवाब में अन्नपूर्णा अकादमी लक्ष्य का पीछा करते हुए 27.4 ओवर में 152 रन ही बना सकी। उत्कर्ष पाण्डेय ने 49 गेंदों पर 7 चौके व 1 छक्के से 55 रन बनाए। सचिन यादव ने 23 व अभिषेक तिवारी ने 22 रन जोड़े लेकिन टीम जीत नहीं सकी। गोयल क्रिकेट अकादमी से अपूर्व विक्रम सिंह ने 3 व करन सिंह ने 2 विकेट की सफलता पाई।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
