द इंडियन व्यू

गुवाहाटी बना भारत का 30वां टेस्ट क्रिकेट स्थल, असम के सीएम ने युवा प्लेयर्स के लिए नई प्रेरणा की बात बोली

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी को भारत का 30वां टेस्ट क्रिकेट स्थल बनने पर गर्व जताया और इसे राज्य के खेल विकास में एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि असम के…

Ragwendra P Singh
November 22, 2025
1 min read
गुवाहाटी बना भारत का 30वां टेस्ट क्रिकेट स्थल, असम के सीएम ने युवा प्लेयर्स के लिए नई प्रेरणा की बात बोली

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी को भारत का 30वां टेस्ट क्रिकेट स्थल बनने पर गर्व जताया और इसे राज्य के खेल विकास में एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि असम के युवाओं के लिए प्रेरणा और अवसरों का नया रास्ता खोलेगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की श्रृंखला का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस मौके पर सरमा ने एक्स पर लिखा, “गुवाहाटी ने इतिहास रच दिया है! एसीए स्टेडियम अब भारत का 30वां टेस्ट स्थल बन चुका है, जिसने असम की क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।”

साभार : गूगल

सरमा ने आगे कहा, “यह उपलब्धि हमारे युवाओं को खेल की दुनिया में बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी। असम के लिए यह वास्तव में एक नई पारी की शुरुआत है।”

https://twitter.com/himantabiswa/status/1992084517851684875

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।