द इंडियन व्यू

शानदार फॉर्म में गुलवीर, टीसीएस वर्ल्ड 10के में करेंगे भारत की अगुवाई

मौजूदा एशियाई चैंपियन और राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर सिंह इस रविवार बेंगलुरु में होने वाली टीसीएस वर्ल्ड 10के (10 किमी) दौड़ में भारतीय प्रतिनिधित्व की अगुवाई करेंगे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता वर्ल्ड एथलेटिक्स से…

Ragwendra P Singh
March 26, 2026
1 min read
शानदार फॉर्म में गुलवीर, टीसीएस वर्ल्ड 10के में करेंगे भारत की अगुवाई

मौजूदा एशियाई चैंपियन और राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर सिंह इस रविवार बेंगलुरु में होने वाली टीसीएस वर्ल्ड 10के (10 किमी) दौड़ में भारतीय प्रतिनिधित्व की अगुवाई करेंगे।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता वर्ल्ड एथलेटिक्स से गोल्ड लेवल का दर्जा प्राप्त कर चुकी है, जो इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद प्रतिस्पर्धी और सम्मानित बनाता है।

गुलवीर इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क सिटी हाफ मैराथन में तीसरा स्थान हासिल किया था, 59:42 के समय के साथ, जो किसी भी भारतीय हाफ मैराथन धावक का अब तक का सबसे तेज समय है।

साभार : गूगल

टीसीएस वर्ल्ड 10के की कुल पुरस्कार राशि 210,000 अमेरिकी डॉलर है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को 26,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।

गुलवीर ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है और मैं इस साल इसमें भाग लेने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। बेंगलुरु की सड़कों पर खुद को फिर से परखने का यह एक शानदार अवसर होगा।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।