गुरदासपुर में नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को मारी गोली, दोनों की मौत
चंडीगढ़ : भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्र में पंजाब के गुरदासपुर में बीती रात दो पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।…

चंडीगढ़ : भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्र में पंजाब के गुरदासपुर में बीती रात दो पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की पुलिस विभाग में खूब चर्चा हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे थाना दोरांगला क्षेत्र के गांव आदियां में पुलिस के नाके पर अशोक कुमार व गुरनाम सिंह तैनात थे। यह क्षेत्र है। इसी दौरान दोनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई और दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण व राहगीर वहां एकत्र हुए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर थाना प्रभारी, डीएसपी तथा एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभी तक उनकी मौत के पीछे का सटीक कारण या झड़प की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस इस संबंध में ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। दोनों पुलिसकर्मियों के शवों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
