गुजरात के 33 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, जांच शुरू
अहमदाबाद : गुजरात के कुल 33 स्कूलों को 16 फरवरी सोमवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी भरा मेल वडोदरा के 18 और अहमदाबाद के 15 स्कूलों को भेजा गया है। इस ईमेल में प्रधानमंत्री…

अहमदाबाद : गुजरात के कुल 33 स्कूलों को 16 फरवरी सोमवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी भरा मेल वडोदरा के 18 और अहमदाबाद के 15 स्कूलों को भेजा गया है।
इस ईमेल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं, जिसमें “गुजरात खालिस्तान बनेगा” और “हिंदुस्तान के टुकड़े होंगे” जैसी धमकी दी गई है। यह धमकी मिलने के बाद सभी स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अभिभावकों में भी चिंता फैल गई। इस पर तुरंत ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों को मौके पर भेजा गया। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली कराकर छात्रों को सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था की गई। स्कूल परिसरों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है। वडोदरा के उर्मि स्कूल की हॉस्टल को भी सुरक्षा कारणों से खाली कराया गया।
वडोदरा जिला शिक्षा अधिकारी महेश पांडे ने बताया कि शहर और जिले के करीब 18 स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिलने की जानकारी मिली है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है और सभी बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने अभिभावकों और स्कूल प्रशासन से अपील की कि वे घबराएं नहीं और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
वडोदरा पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमार ने बताया कि शिक्षकों और छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। अब तक 9 स्थानों पर जांच पूरी हो चुकी है, जबकि अन्य स्थानों पर जांच जारी है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
वडोदरा के इन स्कूलों को धमकी मिली है,
उर्मि स्कूल, समासावली
आत्मीय विद्यालय, अवधूत फाटक, मांजलपुर
डी.आर. अमीन स्कूल, वासणा रोड
नालंदा इंटरनेशनल स्कूल, सेवासी
जेनिथ स्कूल, प्रतापनगर
ऑब्सेलियम स्कूल, मकरपुरा
डॉन बॉस्को स्कूल, मकरपुरा
बिल्ला बॉन्ग स्कूल, वडसर
जीवन साधना स्कूल
जीपीएस (गुजरात पब्लिक स्कूल), वाघोडिया
ब्राइट डे स्कूल
शानेन स्कूल, खोडियारनगर
नवयुग स्कूल
बरौडा हाई स्कूल
एडब्ल्यूएस (एवेलॉन वर्ल्ड स्कूल), डभोई
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
