गुजरात के गांधीनगर से आईएसआईएस के 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हमले की योजना बना रहे थे
गांधीनगर : गुजरात एटीएस ने राज्य के पाटनगर गांधीनगर के अडालज से आतंकी गतिविधियों में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपितों के आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने की बात सामने आई है।एटीएस टीम को आतंकी…

गांधीनगर : गुजरात एटीएस ने राज्य के पाटनगर गांधीनगर के अडालज से आतंकी गतिविधियों में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपितों के आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने की बात सामने आई है।एटीएस टीम को आतंकी गतिविधियों में शामिल कुछ संदिग्ध लोगों की सक्रियता की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद से इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। एटीएस टीम ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस की तरफ से आज दोपहर 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से इस बारे में जानकारी दी जाएगी।आरोपितों की देश में कई जगहों पर हमले की योजना थी। हथियारों के आदान-प्रदान की मंशा से इनके गुजरात पहुंचने और देश में कई जगहों पर हमले की योजना का पता चला है। ये संदिग्ध आतंकी किन स्थानों पर हमले की योजना बना रहे थे, इसकी गहन जाँच शुरू कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
