गुजरात: आतंक-रोधी दस्ते ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ लोगों को गिरफ़्तार किया
नई दिल्ली (अभिषेक सिंह) : गुजरात में आतंकरोधी दस्ते-एटीएस ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया…

नई दिल्ली (अभिषेक सिंह) : गुजरात में आतंकरोधी दस्ते-एटीएस ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया गया।
गुजरात एटीएस ने बताया कि आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे और गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क स्थापित करने और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे थे। वे जैश-ए-मोहम्मद की विचारधारा का गुजराती में अनुवाद और प्रसार भी कर रहे थे। जांच में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन से फंडिंग का भी खुलासा हुआ। आरोपियों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि पुलिस विभाग में, एटीएस राज्यों की एक विशेष पुलिस इकाई है जो आतंकवाद से निपटने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करती है। यह विशेष दल आतंकवादी गतिविधियों, संगठित अपराधों को रोकता है और खुफिया एजेंसियों (जैसे IB या RAW) के साथ मिलकर काम करता है ।भारत में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, केरल आदि राज्यों में अपनी एटीएस यूनिट है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
