द इंडियन व्यू

आईजीयू पूर्वी भारत चैम्पियनशिप में गुंतास कौर संधू उपविजेता

चंडीगढ़ : राउंडग्लास गोल्फ अकादमी के खिलाड़ी गुंतास कौर संधू और अंशुल मिश्रा ने देश के जूनियर स्तर पर अपनी शानदार प्रगति जारी रखते हुए राष्ट्रीय एमेच्योर प्रतियोगिताओं में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और अपने-अपने इंडियन…

Ragwendra P Singh
April 13, 2026
2 min read
आईजीयू पूर्वी भारत चैम्पियनशिप में गुंतास कौर संधू उपविजेता

चंडीगढ़ : राउंडग्लास गोल्फ अकादमी के खिलाड़ी गुंतास कौर संधू और अंशुल मिश्रा ने देश के जूनियर स्तर पर अपनी शानदार प्रगति जारी रखते हुए राष्ट्रीय एमेच्योर प्रतियोगिताओं में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और अपने-अपने इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) चैम्पियनशिप में पोडियम स्थान हासिल किया।

पिछले सप्ताह जमशेदपुर के गोलमुरी गोल्फ कोर्स में आयोजित आईजीयू पूर्वी भारत महिला एवं जूनियर गर्ल्स गोल्फ चैम्पियनशिप 2026 में गुंतास कौर संधू ने समग्रवर्ग और ए एवंबीसंयुक्तवर्ग—दोनों में उपविजेता स्थान प्राप्त किया। उनका यह प्रदर्शन घरेलू प्रतियोगिताओं में उनके निरंतर उत्कृष्ट फॉर्म को दर्शाता है।

वहीं, 7 से 10 अप्रैल के बीच हैदराबाद स्थित बाउल्डर हिल्स गोल्फ एंड कंट्रीक्लब में आयोजित आईजीयू हैदराबाद एमेच्योर गोल्फ चैम्पियनशिप 2026 में अंशुल मिश्रा ने अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए संयुक्त उपविजेता स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि उनके मौजूदासत्र में एक और महत्वपूर्ण सफलता है।

राउंडग्लास गोल्फ अकादमी केमु ख्यकोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जस्किरतग्रेवाल ने कहा, “भारतीय एमेच्योर गोल्फ के सर्वोच्च स्तर पर गुंतास और अंशुल के लगातार अच्छे प्रदर्शन पर हमें अत्यंत गर्व है। उनकी मेहनत और दबाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता हमारे उच्च प्रदर्शन वाले प्रशिक्षण वातावरण को दर्शाती है।

ये परिणाम हमारे समग्र प्रशिक्षण और खिलाड़ी विकास की दिशा को प्रमाणित करते हैं।” चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में स्थित राउंड ग्लास गोल्फ अकादमी देश के शीर्ष गोल्फ खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करती है, जहां भारत के नंबर एक पेशेवर गोल्फर और ब्रांड एंबेसडर शुभंकर शर्मा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।