गिरिराज सिंह ने मतदान के बाद कहा- बुर्का पहने हर व्यक्ति की जांच हो
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। लखीसराय विस क्षेत्र के बड़हिया स्थित मतदान…

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। लखीसराय विस क्षेत्र के बड़हिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 168 मध्य विद्यालय नंबर 2 पूर्वी भाग पर केंद्रीयमंत्री गिरिराज सिंह ने मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यदि भारत में मंदिर नहीं बनेगा, तो पाकिस्तान में बनाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि बुर्का पहने हर व्यक्ति की जांच हो।बिहार सरकार में मंत्री और दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सरावगी ने वोट डालने के बाद कहा कि जिन्हें सत्ता में आना नहीं है वे (राजद) ऐसे झूठे वादे करेंगे... जनता ऐसी बातों को समझती है और आम जनता प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजग के साथ है।बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है और लोक आस्था के महापर्व छठ के बाद बिहार में सभी को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने का अवसर मिला है। जिस तरह हम छठ पूजा को सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाते हैं, उसी तरह सभी को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होना चाहिए। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि बिहार का गौरव बढ़ाएं, यह समय बिहार को बदनाम करने वालों से मुक्त करने का है।बिहार के मंत्री और बांकीपुर से भाजपा उम्मीदवार नितिन नवीन पटना के दीघा स्थित मिलर हाई स्कूल, बूथ संख्या 394 और 396 स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने मतदान करने से पहले पूजा की। पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि हमने भगवान से आशीर्वाद लिया है, आज बहुत बड़ा त्योहार है, मैं बिहार के सभी लोगों से अपील करूंगा कि आज भाईचारा दिखाएं, पहले मतदान फिर जलपान।पटना में भाजपा नेता भीखूभाई दलसानिया ने मतदान किया।समस्तीपुर विधानसभा के कर्पूरीग्राम गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोल कर्पूरीग्राम के मतदान केंद्र संख्या 73 पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मताधिकार का प्रयोग किया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
