‘गिनीज वर्ल्ड’ रिकॉर्ड में मुंबई क्रिकेट संघ का नाम दर्ज, बनाया ये खास रिकॉर्ड
मुंबई क्रिकेट संघ ने गुरुवार (23 जनवरी) को वानखेड़े स्टेडियम में 14,505 लाल और सफेद गेंदों का इस्तेमाल करके क्रिकेट बॉल से सबसे बड़ा वाक्य बनाने का ‘गिनीज वर्ल्ड’ रिकॉर्ड हासिल किया। @MumbaiCricAssoc भारत के प्रतिष्ठित…

मुंबई क्रिकेट संघ ने गुरुवार (23 जनवरी) को वानखेड़े स्टेडियम में 14,505 लाल और सफेद गेंदों का इस्तेमाल करके क्रिकेट बॉल से सबसे बड़ा वाक्य बनाने का ‘गिनीज वर्ल्ड’ रिकॉर्ड हासिल किया।

भारत के प्रतिष्ठित क्रिकेट स्थलों में से एक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल पूरे हो गए हैं। एमसीए के भव्य समारोह के दौरान यह उपलब्धि वानखेड़े स्टेडियम के नाम दर्ज हुई। यह स्टेडियम भारतीय क्रिकेट के कुछ सुपरस्टार तैयार करने का स्थल भी रहा है, यहीं भारत ने 2011 में महान क्रिकेटर एमएस धोनी के नेतृत्व में अपना दूसरा 50 ओवर का विश्व कप खिताब जीता था।
एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, ‘‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मुंबई क्रिकेट संघ ने वानखेड़े स्टेडियम में 14,505 लाल और सफेद क्रिकेट गेंदों का उपयोग करके क्रिकेट बॉल से सबसे बड़ा वाक्य ‘फिफ्टी इयर्स ऑफ वानखेड़े स्टेडियम’ बनाकर ‘गिनीज वर्ल्ड’ रिकॉर्ड हासिल किया है।’’
उन्होंने आगे बताया, ‘‘वानखेड़े में पहले टेस्ट मैच की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह अविश्वसनीय उपलब्धि स्वर्गीय एकनाथ सोलकर और मुंबई के अन्य पूर्व खिलाड़ियों की स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने मुंबई क्रिकेट की सेवा की है और जो अब हमारे बीच नहीं हैं।’’
यह रिकॉर्ड 1975 में 23 से 29 जनवरी तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की सालगिरह पर बनाया गया। एकनाथ सोलकर ने इसी मुकाबले में शतक बनाया था।
एसमीए ने बयान में कहा, ‘‘एमसीए इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए इस्तेमाल की गई गेंदों को शहर के स्कूलों, क्लबों और गैर सरकारी संगठनों के उभरते हुए क्रिकेटरों को देगा, ताकि उन्हें इस रिकॉर्ड से प्रेरणा लेने और अपने करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।’’ एमसीए ने हाल ही में एक बड़े कार्यक्रम में मुंबई की टीम के खिलाड़ियों और कप्तानों को सम्मानित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
